फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   SP workers ransacked the college

सपाइयों ने तोड़ा कॉलेज गेट का ताला

Sun, 24 Jan 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Sun, 24 Jan 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

मनबढ़ सपाइयों ने रविवार की सुबह कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के कार्यक्रम के लिए आचार्य विनोबा भावे स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मेन गेट का ताला तोड़कर वहां तख्त व कुर्सी-मेज लगानी शुरू कर दी। यह जानकारी कॉलेज के प्रबंधक को मिली तो वे सन्न रह गए। उन्होंने फौरन प्रकरण से अधिकारियों को अवगत कराया। हरकत में आई पुलिस ने हाथ-पांव जोड़कर सपाइयों को मनाया। उसके बाद कॉलेज परिसर से सामान निकालकर ग्राम प्रधान के घर पहुंचाया गया। बाद में वहीं कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विज्ञापन


भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का पीपरपुर थाना क्षेत्र के छीड़ा गांव में रविवार को कंबल वितरण का कार्यक्रम था। कार्यक्रम की जिम्मेदारी सपा के ब्लॉक अध्यक्ष भादर दान बहादुर यादव को सौंपी गई थी। ब्लॉक अध्यक्ष रविवार की सुबह करीब सात बजे सपाइयों के साथ छीड़ा गांव में स्थित आचार्य विनोबा भावे स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंच गए। कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगा था। ब्लॉक अध्यक्ष ने कॉलेज के चपरासियों से ताला खोलने को कहा। चपरासियों ने परिसर में टेंट व कुर्सियां लगाने से पूर्व प्रबंधक अथवा कॉलेज के प्राचार्य से बात कराने की बात कही। इससे नाराज दान बहादुर यादव ने समर्थकों के साथ कॉलेज के गेट पर लगा ताला व जंजीर तोड़ डाली। सपाइयों ने कॉलेज परिसर में टेंट लगाकर कुर्सियां बिछानी शुरू कर दी। कॉलेज के चपरासियों ने इसकी सूचना प्रबंधक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी को दी।  अधिकारियों के निर्देश पर पीपरपुर थानाध्यक्ष जगदीश यादव पुलिस टीम के साथ छीड़ा पहुंच गए। एसओ ने हाथ जोड़कर सपाइयों को समझाया-बुझाया। पुलिस ने छीड़ा गांव के प्रधान जगदीश यादव के घर कंबल वितरण का कार्यक्रम संपन्न कराया।
विज्ञापन


नहीं की तोड़-फोड़
भादर। सपा के ब्लाक अध्यक्ष भादर दान बहादुर यादव ने बताया कि कंबल वितरण कार्यक्रम के लिए शनिवार को कॉलेज प्रशासन से बात की गई थी। कॉलेज प्रशासन ने इस पर सहमति जताई थी। रविवार सुबह कॉलेज के लोगों ने कार्यक्रम कराने से मना कर दिया। तब कार्यक्रम दूसरी जगह संपन्न कराया गया जिसमें मंत्री ने शिरकत की। कॉलेज में तोड़-फोड़ नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिली तहरीर
भादर। इस बाबत एसओ पीपरपुर जगदीश यादव ने बताया कि वे कॉलेज गए थे। टेंट व कुर्सियां हटवाकर कंबल वितरण का कार्यक्रम ग्राम प्रधान के घर के पास संपन्न कराया गया। उन्हें कालेज की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed