फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Son shot dead on Fathers funeral function

पिता की तेरहवीं पर पुत्र को गोलियों से भूना

Thu, 17 Aug 2017 10:18 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 17 Aug 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Son shot dead on Fathers funeral function
चचेरे भाई पर केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला

पूरे दुर्गा गांव में बुधवार की रात पिता की तेरहवीं के लिए बुलावा देने निकले एक युवक को गोलियों से भून दिया गया। गंभीर हालत में उसे संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में युवक की हालत ज्यादा नाजुक होने पर परिवारीजनों ने उसे रायबरेली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिवारीजनों ने बृहस्पतिवार को दरोगा पर तहरीर बदलवाने का आरोप लगाते हुए गौरीगंज के जामों तिराहे पर प्रदर्शन कर सीओ को ज्ञापन सौंपा। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।  

विज्ञापन



मुंशीगंज थाना क्षेत्र के गांव पूरे दुर्गा मजरे भगनपुर निवासी विनय कुमार मिश्र (25) पुत्र स्व. आत्माराम मिश्र के यहां बुधवार को पिता की तेरहवीं का कार्यक्रम था। रात करीब साढ़े आठ बजे विनय गांव वालों को खाने के लिए बुलाने गया था। गांव के बाहर बाग में घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसे गोलियों से भून दिया। युवक की हत्या की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष रामराज सरोज पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। एसओ की सूचना के बाद एएसपी बीसी दूबे, सीओ आरबी सिंह व कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रामराज सरोज ने बताया कि मृतक युवक के बड़े भाई पंकज मिश्र की तहरीर पर चचेरे भाई वीरेंद्र मिश्र पुत्र भोला मिश्र व गांव निवासी राम आसरे पांडेय पुत्र राम दुलारे के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। दूसरी तरफ बृहस्पतिवार को रायबरेली जिले के पोस्टमॉर्टम हाउस से शव लेकर घर लौट रहे परिवारीजनों ने गौरीगंज कोतवाली के समीप जामों तिराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिवारीजनों का आरोप था कि तहरीर में पांच लोगों का नाम था, लेकिन दरोगा संजय राय ने तहरीर बदलवाकर मात्र दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। प्रदर्शन की सूचना के बाद पहुंचे सीओ गौरीगंज रवींद्र बहादुर सिंह के आश्वासन पर लोग शांत हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed