फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Shiksha Mitra protest against government

जुलूस निकाल कर शिक्षामित्रों ने लगाया जाम

Thu, 27 Jul 2017 10:04 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 27 Jul 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitra protest against government
प्रदर्शन के बाद नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजन निरस्त करने संबंधी आदेश से आहत शिक्षामित्रों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक शहर में डटे शिक्षामित्रों ने पैदल मार्च निकाला और कई जगह रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत शिक्षामित्रों ने पीएम व सीएम को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। उच्चतम न्यायालय द्वारा शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त करने के बाद बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा तिकोनिया पार्क में लगा रहा।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षामित्रों के हुजूम को संबोधित करते हुए आदर्श समायोजित वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सहायक अध्यापक पद से नीचे कोई समझौता नहीं होगा। जरूरत पड़ी तो लखनऊ से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा ने कहा कि प्रदर्शन प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लगातार चल रहा है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने कहा कि स्थायी समाधान होने पर संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय व मंत्री दिनेश उपाध्याय ने भी धरना प्रदर्शन को संबोधित किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के उपरांत शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय, डाकखाना चौराहा,  जीएन रोड, बस स्टेशन होते हुए तिकोनिया पार्क तक पैदल मार्च निकाला। मार्च के दौरान शिक्षामित्रों ने बस स्टेशन व विकास भवन के सामने मार्ग जाम किया। इस मौके पर संपूर्णानंद पांडेय,  प्रदीप यादव, अर्धेन्दु सिंह, पवन कुमार, शैलेंद्र सिंह, सुतीक्षण तिवारी, अखिलेश तिवारी, बाल गोविंद मौर्य समेत बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे। शिक्षा मित्रों के बृहस्पतिवार को दूसरे दिन हुए प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट से डाकखाना चौराहा, लाल डिग्गी चौराहा व तिकोनिया पार्क से दीवानी चौराहा रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed