{"_id":"b62ed5ae2f0040ac0628af9379753ff9","slug":"seven-booked-for-booth-agent-thrashing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ पर एजेंट की पिटाई में सात लोगों पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बूथ पर एजेंट की पिटाई में सात लोगों पर केस
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Sun, 29 Nov 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
पहले चरण के मतदान के दौरान संग्रामपुर के तारापुर बूथ पर फर्जी मतदान का विरोध करने पर दबंगों ने बूथ के भीतर घुसकर एजेंट की पिटाई कर दी थी। शनिवार देर रात पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
ब्लॉक संग्रामपुर की ग्राम पंचायत तारापुर में शनिवार को मतदान के दौरान प्रधान पद के उम्मीदवार जयप्रकाश के भाई ओमप्रकाश बूथ अभिकर्ता के रूप में वहां मौजूद थे। शाम करीब चार बजे फर्जी मतदान करने आए व्यक्ति का ओमप्रकाश ने विरोध कर दिया। इससे नाराज दूसरे उम्मीदवार के समर्थकों ने बूथ के भीतर घुसकर ओमप्रकाश की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान बूथ पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
मौजूद पुलिस ने किसी तरह ओमप्रकाश को एक कमरे में बंद कर उपद्रव कर रहे लोगों को बूथ के बाहर किया। सूचना पर एसडीएम तिलोई सूर्यकांत त्रिपाठी भारी संख्या में पुलिस के साथ बूथ पर पहुुंचे। तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई।
विज्ञापन
मारपीट में बूथ एजेंट को गंभीर चोटें आईं। शनिवार देर शाम ओमप्रकाश की तहरीर पर संग्रामपुर पुलिस ने सुरेंद्र सिंह सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ मनोज तिवारी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।