{"_id":"b387b7bcc272c53020e34af320296ff7","slug":"refined-oil-worth-rs-2-lakh-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स चोरी का दो लाख का रिफाइंड पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैक्स चोरी का दो लाख का रिफाइंड पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 17 Nov 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसाफिरखाना की ओर से टैक्स चोरी कर लाया जा रहा करीब दो लाख तीस हजार का रिफाइंड वाणिज्य कर सचल टीम के हाथ लग गया। सूचना पर छापे के दौरान सचल टीम को रिफाइन ले जाने वाले ट्रक से कागजात त्रुटिपूर्ण मिले। टीम ने माल को कब्जे में लेकर करीब 35 हजार रुपया टैक्स जमा कराया है।
विज्ञापन
अमेठी के मुसाफिरखाना की ओर से सुल्तानपुर ट्रक से लाए जा रहे दो लाख 29 हजार के रिफाइंड ऑयल को वाणिज्य कर सचल टीम ने सोमवार की देर शाम रवनिया के पास हाईवे पर पकड़ लिया। टीम की छानबीन के दौरान ट्रक के पास पर्याप्त कागजात नहीं मिले। ड्राइवर के पास कंपनी के मौजूद कागजात त्रुटिपूर्ण मिले। टैक्स चोरी का मामला पाए जाने पर असिस्टेंट कमिश्नर विपिन गुप्ता व कर अधिकारी राजेंद्र चौहान ने रिफाइन समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया। टीम ने माल पर 34, 351 रुपये का जुर्माना ठोंक दिया।
विज्ञापन
देर रात जमानत व जुर्माने की धनराशि जमा होने के बाद ट्रक को टीम ने रिलीज किया। टीम के मुताबिक वाणिज्य कर की चोरी करके रिफाइंड ऑयल सुल्तानपुर लाया जा रहा था। सूचना पर टीम ने छापेमारी की थी।
विज्ञापन