{"_id":"f2e6d96be762efee963b916be6039156","slug":"recovery-from-patients-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी चेकअप कैंप लगा मरीजों से वसूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी चेकअप कैंप लगा मरीजों से वसूली
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 13 Aug 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्ण शरीर के चेकअप के नाम पर कैंप लगाकर फर्जी चिकित्सकों की ओर से मरीजों से रुपये वसूलने का मामला प्रकाश में आया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी की शिकायत पर पहुंची पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जबकि चार अन्य भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन
चांदा कोतवाली क्षेत्र के पंचायत भवन पर गुरुवार की सुबह संपूर्ण शरीर का चेकअप करने के लिए कुछ फर्जी चिकित्सकों ने कैंप लगाया था। बाकायदा कई दिनों से कैंप के बारे में प्रचार-प्रसार किया गया था। गुरुवार को कैंप में अंधियारी गांव की रहने वाली एक महिला अपने 14 वर्षीय बेटे शिवम को लेकर चेकअप कराने कैंप पर पहुंची थी।
विज्ञापन
महिला से जांच के नाम पर पांच सौ रुपये वसूल कर लिया गया। शिवम की जांच रिपोर्ट में शुगर की बात बताई गई थी। बेटे में शुगर की पुष्टि होने पर महिला घबरा गई और उसे लेकर सीएचसी प्रभारी डॉ. एएन राय के पास पहुंची।
विज्ञापन
सीएचसी प्रभारी ने शिवम की दोबारा जांच किया तो शिवम में शुगर नहीं मिला। चिकित्सक खुद पंचायत भवन पहुंचकर कैंप में मौजूद लोगों से कैंप लगाने का अनुमति पत्र मांगा तो वहां अफरा-तफरी मच गई।
इस दौरान डॉ. एएन राय की सूचना के बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही भीड़ का फायदा उठाकर कैंप में शामिल चार लोग फरार हो गए जबकि कृष्ण कुमार सिंह व एक अन्य को हिरासत में ले लिया।