फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Plywood factory burnt

शॉर्टसर्किट से प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग

Tue, 14 Nov 2017 10:00 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 14 Nov 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
Plywood factory burnt
हजारों का नुकसान - फोटो : अमर उजाला

इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित उतुरी के पास स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में मंगलवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी। सूचना के बाद पहुंचे फायर कर्मियों ने समय रहते ही आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। 

विज्ञापन



कोतवाली देहात क्षेत्र के उतुरी के पास हाईवे के किनारे जनक सिंह की बिजली की फैक्ट्री है। मंगलवार की दोपहर बिजली की शॉर्ट सर्किट से प्लाईवुड की लकड़ियों में आग पकड़ ली। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना फायर विभाग को दे दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीएफओ प्रमोद कुमार शर्मा फायर टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। फायर कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। इस बाबत सीएफओ ने बताया कि चूंकि प्लाईवुड की वेस्ट लकड़ी में आग लगी थी, इसलिए नुकसान कम हुआ है। यदि प्लाईवुड की अच्छी लाट में आग पकड़ लेती तो बड़ा नुकसान हो जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed