फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   panic by firing

फायरिंग से दहशत

Sat, 26 Dec 2015 10:50 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में गोसाईगंज थाने का पांडेयपुर सुरौली गांव शुक्रवार देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गांव में लगे मेले में फायरिंग होने से एक युवक को गोली लग गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावर युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


उधर, जिला अस्पताल में घायल युवक को देखने पहुंचे बीडीसी सदस्य के पिता पर इमरजेंसी वार्ड में विपक्षियों ने पुलिस की मौजूदगी में हमला बोल दिया। बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में नगर कोतवाल समेत दो पुुलिसकर्मी पिट गए। फायरिंग व मारपीट में घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर नौ और दूसरे की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी तरफ जिला अस्पताल में हुई मारपीट में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पांडेयपुर सुरौली में तनाव देखते हुए पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पांडेयपुर सुरौली गांव निवासी आशुतोष मिश्र पुत्र शिवशंकर मिश्र की गांव के ही जगन्नाथ यादव से चुनावी रंजिश चल रही है। हाल ही में आशुतोष मिश्र ने बीडीसी सदस्य का चुनाव जीता था। तब से जगन्नाथ यादव का पक्ष आशुतोष से रंजिश रख रहा है। शुक्रवार को पांडेयपुर सुरौली गांव में चिरईदास का मेला लगा था।

मेले में आशुतोष का भाई अरविंद मिश्र अपने दोस्त नीरज भाटी निवासी गाजियाबाद के साथ घूमने गया था। तभी जगन्नाथ पक्ष के सिराज आदि ने उसे रोक लिया और फायरिंग शुरू कर दी। गोली अरविंद के दोस्त नीरज भाटी को लग गई।

फायरिंग से मेले में भगदड़ मच गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सिराज को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया जबकि अन्य हमलावर भाग गए। पिटाई से गंभीर रूप से घायल सिराज को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरी तरफ गोली से घायल नीरज भाटी को लेकर अस्पताल पहुंचे बीडीसी सदस्य के पिता शिवशंकर मिश्र पर इमरजेंसी वार्ड में पुलिस की मौजूदगी में जगन्नाथ पक्ष के लोगों ने हॉकी-डंडे से हमला कर दिया।

बुजुर्ग शिवशंकर को बचाने में नगर कोतवाल वीपी सिंह और सिपाही राघव भी चोटिल हो गए। कोतवाल ने वायरलेस से घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इस पर सीओ सिटी नवीन कुमार सिंह पुलिस व पीएसी के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

घायल सिराज को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। दूसरी तरफ गोली से घायल नीरज भाटी (24) पुत्र दर्शन सिंह निवासी गाजियाबाद, शिवशंकर मिश्र (60), अरविंद मिश्र (35), राघवेंद्र मिश्र (45) निवासी पांडेयपुर सुरौली को भी चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पाते ही एसपी विनय कुमार यादव, एएसपी प्रद्युम्न सिंह व अन्य अफसर भी अस्पताल पहुंचे और घटना के बाबत पीड़ित से पूछताछ की। पांडेयपुर सुरौली गांव में तनाव देखते हुए पीएसी को तैनात किया गया है।

गोसाईगंज थाने में जगन्नाथ यादव के पक्ष से संतोष मिश्र की तहरीर पर बीडीसी सदस्य आशुतोष मिश्र, ग्राम प्रधान के पति रमाकांत वर्मा, अवधेश पांडेय, दुर्गेश पांडेय, अरविंद मिश्र, मृत्युंजय, शिवशंकर मिश्र, सभाजीत पांडेय, महेश मिश्र, दिलीप, रघुनंदन मिश्र, देवेंद्र वर्मा, सुरेश पांडेय के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष से दुर्गेश पांडेय की तहरीर पर जगन्नाथ यादव, सुरेंद्र यादव, मित्रसेन यादव, सिराज, विपिन, राजेश, साधु यादव, आदित्य यादव और रज्जन यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


पुलिस ने जगन्नाथ पक्ष से आदित्य यादव और बीडीसी सदस्य आशुतोष के पक्ष के सुरेश पांडेय को गिरफ्तार किया है। जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में घुसकर बीडीसी सदस्य के पिता शिवशंकर मिश्र की पिटाई के मामले में नगर कोतवाली में जगन्नाथ यादव, सुनील, सुरेंद्र, बैजनाथ, मित्रसेन, विपिन, रज्जन यादव, अलीमाम, हैदर, सकलैन, इखलाक और इतेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed