{"_id":"3bc0d91328ee820a5095cfd1c926f0e0","slug":"pandeypur-village-under-tight-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पांडेयपुर सुरौली गांव छावनी में तब्दील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांडेयपुर सुरौली गांव छावनी में तब्दील
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 27 Dec 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांडेयपुर सुरौली गांव में दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। पीएसी के जवानों के बूट सन्नाटे को तोड़ रहे हैं। ग्रामीण भी अप्रिय घटना को लेकर सशंकित हैं। पुलिस के अधिकारी पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पांडेयपुर सुरौली गांव निवासी आशुतोष मिश्र की गांव के ही जगन्नाथ यादव से चुनावी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में बीते शुक्रवार को जगन्नाथ यादव के पक्ष ने आशुतोष मिश्र के परिवारीजनों पर हमला किया था। फायरिंग में नीरज भाटी को गोली लग गई थी।
विज्ञापन
हमले में आशुतोष मिश्र के पिता समेत पांच लोग घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया था। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को लेकर ग्रामीण सशंकित हैं। एसपी के आदेश पर शनिवार को गांव में पीएसी तैनात कर दी गई थी। रविवार को गांव में दूसरे दिन भी पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन