फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   One died due to opened Bus Door

बस के लगेज बॉक्स दरवाजे से टकराकर किशोर की मौत

Tue, 27 Jun 2017 10:14 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 27 Jun 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
One died due to opened Bus Door
किशोर की मौत - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर सोमवार की दोपहर एक बस चालक की लापरवाही से एक किशोर की मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।                   

विज्ञापन

परिवहन निगम की आलमबाग डिपो की बस सोमवार की दोपहर सुल्तानपुर से कादीपुर की ओर जा रही थी। इस बीच बस के लगेज बॉक्स का दरवाजा खुला था। बस महादेवपुर चौराहे के पास पहुंची। तभी सड़क किनारे खड़ा प्रद्युम्न (15) पुत्र गंगाराम निवासी महादेवपुर लगेज बॉक्स के दरवाजे से टकरा गया। इसके बाद बस अन्नपूर्णा चौराहे के पास पहुंची और ट्यूशन पढ़कर लौट रहे साइकिल सवार अंकित (15) पुत्र राम जनम निवासी उघड़पुर को भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन


छतौना के पास बस के बॉक्स के दरवाजे की चपेट में वीरेंद्र (13) पुत्र रामलाल निवासी फाजिलपुर भी आ गया, जिससे उसकी दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कई लोगों ने बस को रोकना चाहा, लेकिन बस नही रुकी। रास्ते में उघड़पुर चौराहे के पास बस की चपेट में उपेंद्र सिंह (35) पुत्र पारसनाथ, पत्नी माला (32), तीन वर्षीय बेटा निशांत निवासी खेतापुर कोतवाली कादीपुर भी आ गए। कुछ लोगों ने बस का पीछा किया लेकिन तब तक बस आयूपुर के पास पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बस ने राम सजीवन (38), पत्नी रेखा (36) निवासी उपाध्यायपुर, रिचा सिंह (30) निवासी कस्बा कोतवाली जयसिंहपुर, अर्चना (16) पुत्री शोभनाथ निवासी कारी बहार, शिवम (15) पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी उघड़पुर, आलम हुसैन, अमरावती और निर्मल वर्मा भी लगेज बॉक्स के दरवाजे की चपेट में आ गए। बरौंसा के पास लोगों ने बस के सामने बाइक खड़ी कर चालक को पकड़ लिया। चालक की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। गंभीर हालत में सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने निर्मल वर्मा, अंकित और रिचा सिंह को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed