फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   One die of Heartstroke

लू से अधेड़ की मौत, डायरिया का कहर

Mon, 15 May 2017 10:15 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 15 May 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
One die of Heartstroke
गर्मी से राहत नहीं - फोटो : अमर उजाला

जिले में लगातार गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा है। सोमवार की सुबह गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज निवासी राम कुमार (55) दीवानी आ रहे थे। वे गोलाघाट के पास टेंपो से उतरकर पैदल ही दीवानी की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने राम कुमार को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. एके सेंगर ने कहा कि तेज धूप से राम कुमार को हार्ट अटैक पड़ गया होगा, जिससे उनकी मौत हो गई होगी। दूसरी तरफ जिला अस्पताल में प्रतिदिन डायरिया और बुखार से पीड़ित होकर पहुंचने वाले मरीजों की हालत बेहद खराब है। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में नौ माह की रिया पुत्री कादिर निवासी पैगापुर, डेढ़ साल का प्रशांत, आठ माह की आयशा, आदर्श (3), अर्श (3), शादिशा (5) डायरिया से पीड़ित होकर सोमवार को भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन


मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि चिल्ड्रेन वार्ड, जनरल वार्ड, आर्थोवार्ड और पेइंग वार्ड जिला अस्पताल के प्रथम तल पर स्थित है। आसमान से बरस रही आग से बिल्डिंग पूरी तरह से धधक रही है। मरीजों के लिए पंखा नहीं है। इस तल पर पानी का भी समुचित इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. जलालुद्दीन ने कहा कि जिला अस्पताल में वाटर कूलर लगा है। तीमारदारों को वाटर कूलर से पानी भरना चाहिए। उसका पानी स्वच्छ के साथ ही ठंडा भी होता है। बिजली जाने पर जेनरेटर चलाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed