{"_id":"575c4a0b4f1c1b9c0c9c604f","slug":"on-the-complaint-of-extortion-sigh-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी की शिकायत पर झोंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी की शिकायत पर झोंका फायर
अमर उजाला/सुल्तानपुर
Updated Sat, 11 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों से वार्ता करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कानून-व्यवस्था को धता बताते हुए बेखौफ बदमाशों ने रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज कराने वाले ईंट-भट्ठा व्यवसायी के मुंशी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। बदमाशों ने भट्ठे से ही व्यवसायी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी और दोबारा पुलिस से शिकायत न करने की चेतावनी देते हुए फरार हो गए। इस घटना से टाउन एरिया कोइरीपुर के व्यवसायियों में दहशत फैल गई।
व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर चौक पर प्रदर्शन किया। एसपी स्वॉट टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित व्यवसायी के साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद करने की बात कही, तब जाकर व्यवसायियों का गुस्सा शांत हुआ।
चांदा कोतवाली क्षेत्र के टाउन एरिया कोइरीपुर निवासी शशि बरनवाल का पूनी भीमपट्टी गांव में ईंट-भट्ठा है। शशि बरनवाल बड़े व्यवसायी हैं। बृहस्पतिवार को बदमाशों ने उन्हें फोन करके पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। व्यवसायी ने रंगदारी का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने व्यवसायी की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर अपराधी मुलायम यादव निवासी दियावां थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
व्यवसायी की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी को अभी 20 घंटे भी नहीं हुए थे कि शनिवार को एक बाइक पर सवार दो बदमाश पूनी भीमपट्टी स्थित उनके ईंट-भट्ठे पर पहुंच गए। भट्ठे पर व्यवसायी शशि बरनवाल का मुंशी राजदेव यादव बैठा था।
दोनों युवकों ने मुंशी से शशि बरनवाल से बात कराने को कहा। मुंशी ने समझा दोनों ईंट खरीदने आए हैं, लिहाजा उसने व्यवसायी से दोनों युवकों की अपने फोन से बात करा दी। दोनों युवकों ने शशि बरनवाल को एफआईआर दर्ज कराने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके खिलाफ 50 से ज्यादा केस दर्ज हैं। यदि पांच लाख रुपये नहीं दिया तो गोली मार देंगे।
बदमाशों ने मुंशी पर भी असलहों से फायरिंग कर अपना मकसद साफ कर दिया कि वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। हालांकि फायरिंग में मुंशी बाल-बाल बच गया। फायरिंग की सूचना जैसे ही टाउन एरिया कोइरीपुर में पहुंची व्यवसायियों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते टाउन एरिया के सभी व्यवसायी दुकानें बंद कर चौक पर एकत्र हो गए।
व्यवसायियों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और सुरक्षा की मांग की। इस बीच व्यवसायी से रंगदारी और भट्ठे पर फायरिंग की सूचना पाते ही एसपी पवन कुमार खुद स्वॉट टीम के साथ टाउन एरिया पहुंच गए। एसपी ने पीड़ित व्यवसायी शशि बरनवाल से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया कि हर हाल में उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाएगी। एसपी के आश्वासन के बाद व्यवसायी मान गए, लेकिन दुकानें खोलने से इन्कार कर दिया।
व्यवसायियों की मांग है कि जब तक रंगदारी मांगने वाले बदमाश गिरफ्तार नहीं हो जाते, वे दुकानें नहीं खोलेंगे। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। व्यवसायियों की सुरक्षा का प्रबंध किया जाएगा।
तीन दिन में पांच लाख रुपया नहीं मिला तो मर जाबे..
सुल्तानपुर। शशि बोलत अहे...मोबाइल काहे स्विच ऑफ बाटे, जोन कहे रहेन का भय..., व्यवसायी ने पूछा कौन बोल रहे हो, तो जवाब मिलता है कि मुलायम यादव बोलत बाटी। पांच लाख रुपये कहे रहे देका। पुलिस और प्रशासन न बचाय पाए।
व्यवसायी को गाली देते हुए...कहता है कि तीन दिन का समय देत बाटी, अगर पैसा न मिले तो भट्ठा बंद हो जाई। व्यवसायी जब कुछ समय मांगता है तो अपराधी उसे कहता है कि ज्यादा बोलबे तो अबहीं ई मुंशी को एक गोली मार देब। हिस्ट्रीशीटर अपराधी ईंट-भट्ठा व्यवसायी को पांच लाख रुपये हर हाल में सोमवार तक तैयार रखने की धमकी देते हुए फोन काट देता है।
यह ऑडियो शनिवार का है। इसके बाद व्यापारियों को समझाने-बुझाने पहुंचे एसपी पवन कुमार के जाते ही फिर शाम को अपराधी ने दोबारा शशि बरनवाल को फोन कर रुपये तैयार रखने की चेतावनी देते हुए कहता है कि ज्यादा नेतागिरी छात बाटे...दुकान बंद कराके बच जाबे।