{"_id":"56f4187b4f1c1b3234f14d42","slug":"old-man-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशनाई में अधेड़ का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आशनाई में अधेड़ का कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से अवैध संबंध में एक अधेड़ की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के तहरीर पर महिला समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि हत्या में शामिल दूसरे युवक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
बल्दीराय थाना क्षेत्र के गोपालपुर मजरे बरसावां निवासी ओम प्रकाश उर्फ भुल्लू (45) पुत्र राम लखन कोरी का गांव के ही एक महिला से अवैध संबंध था। बीते 22 मार्च की शाम ओम प्रकाश घर से होली का सामान लाने के लिए साइकिल से लंगड़ी बाजार गया था। देर शाम तक जब ओम प्रकाश घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दूसरे दिन सुबह गांव के बाहर ओम प्रकाश का लहूलुहान शव पाया गया।
विज्ञापन
ओम प्रकाश की गर्दन और चेहरे पर धारदार हथियार के निशान थे। पुलिस ने मृतक की पत्नी विद्यावती की तहरीर पर कर्मा देवी निवासिनी गोपालपुर और रंगे लाल पुत्र रामशतन निवासी सफलेपुर थाना बल्दीराय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को बुधवार की शाम बघौना पुल के पास हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन