{"_id":"09674341da469c849b21628ab31b272d","slug":"newly-wed-burnt-for-dowry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालीजनों ने नव विवाहिता को जलाया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालीजनों ने नव विवाहिता को जलाया, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज लोभी ससुरालीजनों ने रविवार की देर शाम नव विवाहिता को जला दिया दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के उपधानी का पुरवा गांव से जुड़ा है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के ओदरा गांव निवासी राजेंद्र कुमार की पुत्री रीता देवी (20) की शादी कूरेभार थाना क्षेत्र के धनपतगंज हरौरा (उपधानी का पुरवा) निवासी बाबूलाल के बेटे सुरेंद्र के साथ बीते 21 अप्रैल 2015 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन रीता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। एक हफ्ते पूर्व ससुरालीजन रीता की बेरहमी से पिटाई की थी। रीता की पिटाई की सूचना पर उसके पिता राजेंद्र उसे ससुराल से विदा कराकर अपने घर ले गए थे। तीन दिन बाद ही रीता का पति उसे मायके से लेकर घर आया था।
विज्ञापन
रविवार की देर शाम ससुरालीजनों ने रीता को जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी रीता को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नव विवाहिता की मौत की सूचना पाते ही जिला अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने ससुर बाबूलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जिला अस्पताल पहुंचे रीता के पिता सुरेंद्र ने ससुरालीजनों पर बेटी को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन