{"_id":"5a1edfed4f1c1b6a678bec7c","slug":"newly-married-dead-family-members-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की मौत पर भड़के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर बोला हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता की मौत पर भड़के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर बोला हमला
Amarujala Bureau
Updated Wed, 29 Nov 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे पदमिन गांव में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नवविवाहिता की मौत से नाराज मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हमला कर दिया। लोगों ने एक बाइक को क्षतिग्रस्त कर आग के हवाले कर दिया। कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे अधिकारियों ने किसी तरह से स्थिति संभाली। फिलहाल किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
धम्मौर थाना क्षेत्र के पूरे पदमिन मजरे टिकरी निवासी शेर बहादुर यादव पुत्र राम सजीवन का विवाह पिछले 27 मई 2017 को गरथोलिया शाहगढ़ निवासी राम लखन यादव की पुत्री निशा (22) से हुआ था। बुधवार रात निशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजनों के मुताबिक रात में निशा हैंडपंप पर पानी भर रही थी। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गिर पड़ी। देखते ही देखते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ससुरालीजनों ने रात में ही निशा की मौत की सूचना मायके वालों को दे दी थी। देर रात 15 की संख्या में पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हमला कर दिया। घर के बाहर खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त करने के बाद उसे फूंक दिया। आरोप है कि कुछ लोग घर के बाहर खड़ा एक ट्रैक्टर उठा ले गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के साथ ही थानाध्यक्ष धम्मौर को दी। सूचना के बाद धम्मौर थानाध्यक्ष कई थानों की पुलिस के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को संभाला। बुधवार की सुबह सीओ सिटी श्याम देव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुरेश कुमार मिश्र भी पुलिस के साथ गांव पहुंचे और मायके वालों के साथ ही ससुरालीजनों से बात की।
विज्ञापन
नहीं मिली तहरीर:एसओ
थानाध्यक्ष धम्मौर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि चूंकि नवविवाहिता की मौत हुई है। लिहाजा मायके वालों का गुस्सा स्वाभाविक था। एक बाइक क्षतिग्रस्त कर फूंकी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति साफ होगी। अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।