फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Murder in Jaisinghpur

जनसेवा केंद्र संचालक  की गोली मारकर हत्या

Tue, 30 May 2017 10:26 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 30 May 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Murder in Jaisinghpur
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

जनसेवा केंद्र संचालक की सोमवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पाते ही एएसपी, सीओ ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है।       

विज्ञापन



जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के लबदेहा गांव निवासी रामजीत यादव (28) पुत्र राम कृपाल बरौंसा बाजार में जनसेवा केंद्र चलाता था। बीते सोमवार की रात करीव 10 बजे रामजीत यादव जनसेवा केंद्र बंद करके बाइक से घर लौट रहा था। वह लबदेहा गांव के बाहर पहुंचा था कि पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसे रोककर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचे तो रामजीत लहूलुहान हालत में पड़ा था।
विज्ञापन


परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिवारीजन रामजीत को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के  चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या की सूचना पाते ही एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी, सीओ जयसिंहपुर धर्मेंद्र सचान गांव पहुंच गए। एएसपी ने घटना के बाबत पीड़ित परिवार से जानकारी ली। जयसिंहपुर कोतवाल राम प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर लबदेहा गांव के ही रमाशंकर गौड़, गणेश तिवारी, सीताराम और गोली उर्फ रामचेत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed