{"_id":"c274c0c1f6f17d865e5351e909e14150","slug":"mother-and-son-among-three-died-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप और बस भिड़ंत में मां-बेटे समेत तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप और बस भिड़ंत में मां-बेटे समेत तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Thu, 19 Nov 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इन्हौना तिराहे के पास बुधवार की रात पिकअप और टूरिस्ट बस के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में पिकअप पर सवार मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने पांचों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के ब्रह्मनान गांव निवासी रामकृष्ण गुप्ता सपरिवार बुधवार को अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के सेमरौता गांव निवासी अजय कुमार गुप्ता के घर आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए अपनी पिकअप से गए थे। मुंडन संस्कार में शामिल होने के बाद रामकृष्ण सपरिवार पिकअप से वापस घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के इन्हौना तिराहे के पास सामने से आ रही टूरिस्ट बस संख्या यूपी 62 टी 4377 से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में ममता गुप्ता (40) पत्नी रामकृष्ण गुप्ता, सत्यम (7) पुत्र रामकृष्ण गुप्ता, रीता (35) पत्नी चंद्रकृष्ण उर्फ किशन, राम कृष्ण, चंद्रकृष्ण, सक्षम, अनंत व आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ममता गुप्ता, सत्यम और रीता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामकृष्ण, चंद्र कृष्ण, सक्षम, अनंत और आयुष को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन