{"_id":"0a14660c776ebeace8914dc9fca8342f","slug":"mother-and-daughter-cremated-after-three-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन हुआ मां-बेटी का अंतिम संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसरे दिन हुआ मां-बेटी का अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानापुर गांव की दलित महिला प्रधान और उसकी बेटी की मौत के मामले में दर्ज गैर इरादतन हत्या को पुलिस ने तीसरे दिन हत्या की धारा में तरमीम कर दिया। इसके साथ ही केस में एससीएसटी की धारा की बढोतरी की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शवों का अंतिम संस्कार नहीं करने की जिद पर अड़ा पीड़ित परिवार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर आखिरकार बृहस्पतिवार को इसके लिए तैयार हुआ। गमगीन माहौल में परिवारजनों ने दोपहर बाद मां-बेटी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर (बीकापुर) की प्रधान सीता देवी (42) पत्नी जगदेव बीते सोमवार की शाम करीब पांच बजे बेटी श्यामा देवी (17) के साथ घर लौट रही थीं। गांव के बाहर काली रंग की बोलेरो जीप मां-बेटी को सड़क किनारे रौंदते हुए फरार हो गई थी। जीप के कुचलने से प्रधान की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि उनकी बेटी श्यामा देवी की मंगलवार देर रात ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने प्रधान के पति जगदेव की तहरीर पर पूर्व प्रधान चंद्र प्रकाश मिश्र, श्रीकांत मिश्र (पिता-पुत्र), राम मिलन कोरी और अविनाश सिंह यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
श्यामा देवी का शव बुधवार की सुबह गांव लाया गया। तब तक पीड़ित परिवार ने सीता देवी के शव का भी अंतिम संस्कार नहीं किया था। पीड़ित परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा था। परिवार के लोगों का कहना था कि गिरफ्तारी होने के बाद ही वे शव का अंतिम संस्कार करेंगे। काफी जद्दोजहद के बीच जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह परिवारीजन शवों के अंतिम संस्कार को तैयार हुए। दोपहर गमगीन माहौल में मां-बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान खानापुर गांव छावनी में तब्दील रहा। गांव में भारी संख्या में पुलिस तैनात रही। एसओ पीपरपुर जगदीश यादव ने बताया कि पूर्व में दर्ज गैर इरादतन हत्या के मामले को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया है। साथ ही केस में एससीएसटी की धारा की बढ़ोतरी की गई है।