फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   MLA brother attack creates suspense

जानलेवा हमले का सस्पेंस बरकरार

Wed, 30 Sep 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 30 Sep 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन

सपा विधायक के छोटे भाई पर मंगलवार की रात हुए जानलेवा हमले का सस्पेंस बरकरार है। विधायक के भाई की राह में पड़ने वाले तीनों जिले की पुलिस ने हाथ खड़े कर लिए हैं। प्रतापगढ़, अमेठी और सुल्तानपुर के अलावा पुलिस अधिकारी अपने यहां ऐसी किसी भी घटना से इंकार कर रहे हैं। वहीं विधायक की तरफ से अब तक किसी भी थाने में तहरीर नहीं देने और मुंह नहीं खोलने से घटना का रहस्य और गहरा गया है।

विज्ञापन


 लंभुआ के सपा विधायक संतोष पांडेय के छोटे भाई मनोज पांडेय मंगलवार को इंडिका कार संख्या यूपी 44 जे 9199 से चालक गुड्डू के साथ प्रतापगढ़ गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे मनोज पांडेय की कार पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हमले में मनोज पांडेय को चार गोली लगी थी। कार के पीछे का शीशा चकनाचूर हो गया था जबकि सीट और कार के दरवाजे में गोली धंस गई थी। जिला अस्पताल से मनोज को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


कोतवाली नगर पुलिस मनोज के चालक गुड्डू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही थी। मंगलवार की रात नगर कोतवाल ने घटना स्थल अमेठी जिले की प्रतापगंज बाजार को बताया था जबकि अमेठी जिले के पीपरपुर थानाध्यक्ष जेपी यादव ने घटना स्थल प्रतापगढ़ होने की बात कही थी। वहीं एसपी प्रतापगढ सुनील सक्सेना ने घटना स्थल सुल्तानपुर जिला बताया था। बुधवार को एक बार फिर एसपी प्रतापगढ सुनील सक्सेना और एसपी अमेठी हीरालाल ने घटना स्थल अपने जिले में होने से इंकार कर दिया। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि विधायक के भाई को क्या आसमान में गोली मारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विधायक की तरफ से किसी भी जिले के थाने में तहरीर नहीं देने से घटना की गुत्थी उलझी हुई है। हालत यह है कि उनके समर्थक तक इस संबंध में मुंह नहीं खोल रहे। घटना कब, क्यों, कहां और कैसे हुई इस पर विधायक पक्ष की चुप्पी आम लोगों की समझ तक से परे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed