फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Man murdered in land dispute

भूमि विवाद में युवक की हत्या

Tue, 22 Sep 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Tue, 22 Sep 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन

दो दिन पूर्व बाजार से घर लौटते समय अगवा युवक की अपहरणकर्ताओं ने हत्या कर दी। मंगलवार की देर शाम जंगल में शव पाए जाने से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की  है।

विज्ञापन



अमेठी कोतवाली क्षेत्र के लोनियापुर निवासी वेद प्रकाश तिवारी (38) पुत्र कमलाकर तिवारी का बढ़ईपुर गांव निवासी विधि नारायण पांडेय से भूमि विवाद चल रहा था। बीते 20 सितंबर को वेद प्रकाश तिवारी अमेठी बाजार जाने के लिए घर से निकला था। जब वेद वापस घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने सोमवार को वेद प्रकाश की पत्नी सुशीला देवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


 मंगलवार की देर शाम लोनियापुर गांव के बाहर स्थित जंगल में वेद प्रकाश का ग्रामीणों ने शव देखा। वेद प्रकाश के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। हत्या की सूचना पाते ही एएसपी त्रिभुवन नाथ, अमेठी कोतवाल इंद्रराज यादव पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने मृतक की मां गीता देवी की तहरीर पर विधि नारायण पांडेय व देव नारायण पांडेय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की मां ने बताया कि विधि नारायण से उनका जमीन का विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed