{"_id":"90e23bf44e80ff3767963ed0331bdc07","slug":"man-axed-to-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में अधेड़ को कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में अधेड़ को कुल्हाड़ी से काट डाला
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 30 Nov 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश को लेकर राईबीगो गांव में घर के ओसारे में लेटे अधेड़ को कुल्हाड़ी से काट डाला गया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के राईबीगो गांव निवासी ननकू उर्फ लंगड़ निषाद (45) की गांव के ही सुभाष से रंजिश चल रही है। रविवार की रात ननकू निषाद घर के ओसारे में चारपाई पर लेटा था, जबकि दूसरी चारपाई पर उसकी पत्नी लालती देवी लेटी थी। सोमवार की भोर में ननकू निषाद को चारपाई पर ही कुल्हाड़ी से काट डाला गया। घटना के वक्त ननकू का बेटा मुकेश आवाज सुनकर उठा तो सुभाष समेत चार लोग खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर जा रहे थे। परिवारीजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना के बाद सीओ कादीपुर पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी कोतवाल अनिल सोनकर ने बताया कि मृतक के बेटे मुकेश की तहरीर पर सुभाष, नितिन (पुत्रगण) अवधू और शिवचंद्र व मंहथू (पुत्रगण) प्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
कादीपुर (सुल्तानपुर)। ननकू के परिवार में पत्नी लालती देवी, बेटा जोगेश, मुकेश, पाले, धनपत, रमपत, बेटी लक्ष्मीना, राजकुमारी और सुदामा है। ननकू की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।