{"_id":"56ec29f34f1c1b67508b45fa","slug":"lineman-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में उतरे करंट से झुलसा दिहाड़ी लाइन मैन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसफार्मर में उतरे करंट से झुलसा दिहाड़ी लाइन मैन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र बारी सहिजन रतनपुर में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर लगाते समय करंट लगने से एक दिहाड़ी लाइन मैन झुलस गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
अखंडनगर थाना क्षेत्र के बचनपट्टी मसुरन गांव निवासी सरफराज (22) पुत्र रहमत उल्ला शुक्रवार को क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र बारी सहिजन रतनपुर में ट्रांसफार्मर लगा रहा था। अचानक ट्रांसफार्मर में करंट उतर आया, जिससे सरफराज झुलस गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में उसे सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।