{"_id":"570a81fe4f1c1ba260c810c8","slug":"knit-jungle-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएनआईटी जंगल में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केएनआईटी जंगल में लगी आग
Amarujala Bureau
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
जंगल में आग
- फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से दो मकान और खलिहान जलकर राख हो गए। वहीं केएनआईटी जंगल में आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की मदद से अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पहली घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव की है। गांव निवासी बृजलाल और सुनील के कच्चे मकान में रविवार को आग लगने से करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया जबकि 15 मवेशी जल गए। दूसरी घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सोनारा गांव की है। गांव निवासी नौशाद खां के खलिहान में आग लगने से 10 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया। तीसरी घटना करौंदीकलां थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव की है।
विज्ञापन
गांव निवासी सूर्य प्रसाद उपाध्याय के गेहूं के खेत में रविवार की सुबह शिव बरन परिवार के साथ फसल की कटाई कर रहा था। तभी बिजली का तार टूटकर खेत में गिर पड़ा। हालांकि गेहू की फसल कटाई में लगे लोग बाल-बाल बच गए। आग से पांच बिस्वा गेहूं का खेत जल गया। चौथी घटना शहर से सटे केएनआईटी जंगल की है।
विज्ञापन
रविवार को आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।