{"_id":"c83f8a60f9503b0f4e118c5701a7b055","slug":"killed-by-gun-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 16 Jul 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना किया है। पुलिस ने घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।
जामों थाना क्षेत्र के पूरे धाराधरी दुबे का पुरवा की रहने वाली ग्राम प्रधान ममता पत्नी विद्याकांत उर्फ राजकुमार का लोरिकपुर गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश शर्मा से चुनावी रंजिश चल रही थी। बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे ममता का देवर रविकांत द्विवेदी बाइक से बाजार जाने के लिए घर से निकला था।
रास्ते में बीरीपुर माइनर के पास रविकांत पहुंचा था कि घात लगाकर बैठे अखिलेश शर्मा आदि ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। राहगीरों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान के परिवारीजनों को दी। परिवारीजन घटना स्थल पर पहुंचे और रविकांत को उठाकर सीएचसी लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हत्या की सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक हीरालाल पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। जांच के दौरान पुलिस को हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा खेत के पास मिला। मृतक के बड़े भाई विद्याकांत उर्फ राजकुमार ने लोरिकपुर गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश शर्मा समेत पांच लोगों पर भाई की चुनावी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया।
इस बाबत एसओ जामों एसएन शंखवार ने बताया कि विद्याकांत की तहरीर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश शर्मा, शिवनंदन द्विवेदी, विजय दुबे, अवनीश शर्मा व शुभम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।