फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Husband killed Wife for dowry

दहेज के लिए पत्नी को पीटकर मार डाला

Sat, 05 Nov 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Husband killed Wife for dowry
दहेज के लिए पत्नी को पीटकर मार डाला सात महीने पहले हुई थी शादी, पति गिरफ्तार पखरौली गांव से जुड़ा मामला अमर उजाला ब्यूरो लंभुआ (सुल्तानपुर)। दहेज लोभी पति ने शराब के नशे में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति व सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के पखरौली गांव से जुड़ा है। मृतका की करीब सात महीने पहले ही शादी हुई थी। लखनऊ के मेडिकल कॉलेज चौराहा निवासी गीरेंद्र सिंह की पुत्री मधु सिंह (29) की शादी बीते 16 अप्रैल को कोतवाली देहात क्षेत्र के वीरेंद्र सिंह के पुत्र सोनू सिंह उर्फ पंकज के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सोनू सिंह अपनी पत्नी मधु सिंह को एक लाख रुपये और बाइक के लिए प्रताड़ित करता था। मधु सिंह का भाई राजेंद्र सिंह शादी होने के बाद कई बार पखरौली गांव बहन की विदाई करने पहुंचा लेकिन सोनू सिंह ने उसकी विदाई नहीं की थी। मधु सिंह पति व सास की ओर से खुद को प्रताड़ित किए जाने की बात अक्सर फोन पर भाई राजेंद्र सिंह से करती थी। शुक्रवार की रात सोनू सिंह घर पहुंचा और मधु सिंह की पिटाई शुरू कर दी। सोनू ने मधु को पीट-पीटकर मार डाला। राजेंद्र सिंह के भांजे (दूसरी बहन के बेटे) पीयूष सिंह निवासी पखरौली ने मधु की हत्या किए जाने की सूचना लखनऊ दी। शनिवार की सुबह गांव पहुंचे राजेंद्र सिंह ने पति व सास के खिलाफ हत्या किए जाने की तहरीर दी। इस बाबत कोतवाली देहात एसओ सुरेश मिश्र ने बताया कि भाई की तहरीर पर आरोपी पति सोनू सिंह व सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
दहेज लोभी पति ने शराब के नशे में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति व सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के पखरौली गांव से जुड़ा है। मृतका की करीब सात महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन


लखनऊ के मेडिकल कॉलेज चौराहा निवासी गीरेंद्र सिंह की पुत्री मधु सिंह (29) की शादी बीते 16 अप्रैल को कोतवाली देहात क्षेत्र के वीरेंद्र सिंह के पुत्र सोनू सिंह उर्फ पंकज के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सोनू सिंह अपनी पत्नी मधु सिंह को एक लाख रुपये और बाइक के लिए प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन


मधु सिंह का भाई राजेंद्र सिंह शादी होने के बाद कई बार पखरौली गांव बहन की विदाई करने पहुंचा लेकिन सोनू सिंह ने उसकी विदाई नहीं की थी। मधु सिंह पति व सास की ओर से खुद को प्रताड़ित किए जाने की बात अक्सर फोन पर भाई राजेंद्र सिंह से करती थी। शुक्रवार की रात सोनू सिंह घर पहुंचा और मधु सिंह की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू ने मधु को पीट-पीटकर मार डाला। राजेंद्र सिंह के भांजे (दूसरी बहन के बेटे) पीयूष सिंह निवासी पखरौली ने मधु की हत्या किए जाने की सूचना लखनऊ दी। शनिवार की सुबह गांव पहुंचे राजेंद्र सिंह ने पति व सास के खिलाफ हत्या किए जाने की तहरीर दी।


इस बाबत कोतवाली देहात एसओ सुरेश मिश्र ने बताया कि भाई की तहरीर पर आरोपी पति सोनू सिंह व सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed