फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   HT lines fall on bike, cash burnt.

पेट्रोलपंप कर्मी पर गिरी एचटी लाइन बाइक और नकदी जलकर राख

Fri, 04 Dec 2015 10:00 PM IST
Updated Fri, 04 Dec 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन

दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। बैंक में रुपये जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप कर्मी पर शुक्रवार की सुबह सड़क के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। बाइक पर तार गिरते ही पेट्रोल पंप कर्मी दूर जा गिरा, जबकि बाइक आग का गोला बन गई। डिक्की में रखे चार लाख 80 हजार रुपये भी जलकर राख हो गए। यह नजारा जिसने भी देखा सन्न रह गया। पीड़ित कर्मचारी ने पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


दोस्तपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के समीप राजबाबू उपाध्याय का किसान सेवा केंद्र नाम से पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप पर चिंतामणि उपाध्याय मैनेजर हैं, जबकि सत्यदेव मौर्य पुत्र रामदेव निवासी तोरूमाफी बीकापुर जिला फैजाबाद सहायक मैनेजर के पद पर काम करता है।
विज्ञापन


 शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे सत्यदेव बाइक की डिक्की में चार लाख 80 हजार रुपये और चेकबुक लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा दोस्तपुर में जमा करने जा रहा था। रास्ते में शाहपुर गांव के पास ही ट्रांसफार्मर से लगा हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बाइक पर गिर पड़ा। तार गिरते ही सत्यदेव दूर जा गिरा, जबकि बाइक देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गई। सूचना के बाद सप्लाई बंद की गई। सत्यदेव ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को घटना के लिए जिम्मेदार बताते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना स्थल से लिया गया नमूना: एसओ
दोस्तपुर। एसओ दोस्तपुर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वे उन्हें तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। घटना स्थल से राख का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आग में रुपये जलने का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed