फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hot wave in city.

हवा के गर्म थपेड़ाें ने दिनभर झुलसाया

Tue, 19 Apr 2016 10:07 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 19 Apr 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Hot wave in city.
स्कूली बच्चों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

जिले में मंगलवार को पछुआ हवा चलने से तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा तेज धूप नहीं होने के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। दोपहर के समय से आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों ने गेहूं की कटाई-मड़ाई में जुटे किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


मौसम  विभाग के मुताबिक बुधवार को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी। 

मंगलवार को सुबह के समय मौसम साफ रहने से धूप निकल आई। सुबह करीब 10 बजे तक तेज धूप रही। इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय करीब 11 बजे मौसम का रुख बदल गया और बदली छा गई लेकिन तपिश बरकरार रही। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने और तापमान में इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.0  डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 41.0  डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो  सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस  अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री  सेल्सियस से बढ़कर 23.5 डिग्री  सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, इसमें सामान्य  से 4.5 डिग्री सेल्सियस की  वृद्घि दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed