{"_id":"57165da34f1c1b36228b4580","slug":"hot-wave-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा के गर्म थपेड़ाें ने दिनभर झुलसाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवा के गर्म थपेड़ाें ने दिनभर झुलसाया
Amarujala Bureau
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार को पछुआ हवा चलने से तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा तेज धूप नहीं होने के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। दोपहर के समय से आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों ने गेहूं की कटाई-मड़ाई में जुटे किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी।
मंगलवार को सुबह के समय मौसम साफ रहने से धूप निकल आई। सुबह करीब 10 बजे तक तेज धूप रही। इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय करीब 11 बजे मौसम का रुख बदल गया और बदली छा गई लेकिन तपिश बरकरार रही। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने और तापमान में इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 41.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, इसमें सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्घि दर्ज की गई।
विज्ञापन