फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Girl killed in Amethi

किशोरी की गला घोंटकर हत्या

Sun, 24 Jan 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Sun, 24 Jan 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन

घर से खेत गई एक किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह ग्रामीणों को किशोरी का शव पुआल के नीचे दबा मिला। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर चचेरे जीजा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। उधर, किशोरी के पिता का आरोप है कि पुलिस ने उससे तहरीर बदलवाकर केस दर्ज किया है। उसकी मूल तहरीर में गांव का एक युवक और नामजद किया गया था।

विज्ञापन


मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के कटैया अजियाउरदेवी निवासी रामलाल पासी की पुत्री लक्ष्मी (15) शनिवार की देर शाम करीब सात बजे घर से खेत गई थी। काफी देर तक लक्ष्मी जब घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह रामलाल पासी के घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित सीवान में ग्रामीणों को लक्ष्मी का शव मिला।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक लक्ष्मी के गले पर काला निशान था। इससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। किशोरी की हत्या की सूचना के बाद कोतवाल दीपेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज अलीगंज चंद्रशेखर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस बाबत इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के चचेरे जीजा जगत पासी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed