फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fraud held alongwith Four helpers

जालसाज सरगना समेत चार लोग दबोचे

Tue, 05 Jan 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 05 Jan 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन

जिले में पुलिस ने एक नटवर लाल और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक में रुपये निकालने वाले ग्राहकों का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर रुपये निकालते थे। आरोपियों के पास से 51 हजार रुपये, पांच पासबुक, तीन विड्राल फॉर्म बरामद किया गया है।

विज्ञापन



भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से कई महीने से चार युवक दूसरे के पासबुक, हस्ताक्षर देखकर हूबहू उसी तरह से हस्ताक्षर बनाकर रुपये निकालते थे। बीते दिनों एसबीआई की मुख्य शाखा से इसी गिरोह ने विभिन्न तिथियों में बेनी माधव मिश्र के बचत खाते से चार लाख दो हजार रुपये निकाला था। एसबीआई प्रबंधक नरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


मामले की तफ्तीश के दौरान नगर कोतवाल वीपी सिंह ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला तो चारों युवक कैमरे की नजर में कैद मिले। सोमवार को बैंक के एक कर्मचारी ने कोतवाली नगर पुुलिस को सूचित किया कि दूसरों के खाते से रुपये निकालने वाले चारों युवक बैंक के पास मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी विनय कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान मयंक श्रीवास्तव निवासी सिविल लाइन, राजकुमार पाल निवासी दादूपुर दौलतपुर थाना अंतू जिला प्रतापगढ़, राम कुमार तिवारी निवासी ऊचहरा भभटा थाना कोतवाली देहात और राम अमीर निवासी जमुवारी रामगंज थाना पीपरपुर जिला अमेठी के रूप में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed