{"_id":"56f960d24f1c1b526df003dd","slug":"fourth-class-worker-dies-in-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े में चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरही राजपुर गांव में सोमवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर हो रहे झगड़े में अचानक चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चांदा कोतवाली क्षेत्र के कटरही मजरे राजपुर निवासी राम अभिलाष शर्मा (55) पुत्र राम लखन शर्मा जूनियर हाई स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे।
राम अभिलाष शर्मा का गांव के ही अशोक शर्मा से विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह राम अखिलाष शर्मा मवेशियों को चारा देने के लिए जमीन पर एक हौदी रख रहे थे।
तभी अशोक शर्मा और राजू शर्मा वहां पहुंच गए। दोनों भाइयों ने राम अभिलाष को हौदी रखने से मना किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान राम अभिलाष अचानक जमीन पर गिरे और उनकी मौत हो गई। राम अभिलाष की मौत की सूचना पाते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चांदा इंस्पेक्टर आरपी ओझा को दी। इंस्पेक्टर ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन