{"_id":"58f2605b4f1c1bbd4ccf63f0","slug":"forensic-team-explores-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉरेंसिक टीम ने खंगाले हत्या के सुबूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फॉरेंसिक टीम ने खंगाले हत्या के सुबूत
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में युवती की मौत की जांच करने पहुंचे लखनऊ से फॉरेंसिक टीम के अफसर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयसिंहपुर थाने के एक गांव की गैंगरेप पीड़िता की बीते 11 फरवरी की रात हुई हत्या मामले की जांच करने फॉरेंसिक टीम शनिवार को गांव पहुंची। टीम ने मृतका के मकान के आसपास का जायजा लिया। मृतका के पिता व ग्रामीणों से पूछताछ की। इस मामले में सपा के पूर्व विधायक अरुण वर्मा आरोपी हैं।
सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सपा विधायक अरुण वर्मा समेत अन्य पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता की हत्या का मामला एक बार फिर गरमा गया है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक के आदेश पर फॉरेंसिक टीम मृतका के गांव पहुंची।
कोतवाल जयसिंहपुर राम प्रताप फॉरेंसिक टीम को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम के डिप्टी डायरेक्टर पवन कुमार व जांच अधिकारी अरशद हामिद, अरुण शुक्ला ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। टीम ने घटना स्थल से मकान की दूरी की नाप-जोख भी की।
विज्ञापन
जांच टीम के अधिकारियों ने मृतका के पिता से भी पूछताछ की। लखनऊ से जांच के लिए आए विधि विज्ञान प्रयोगशाला के डिप्टी डायरेक्टर पवन कुमार ने बताया कि हत्या की विभिन्न कड़ियों की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौपी जाएगी।
विदित हो कि बीते 11 फरवरी की रात को जयसिंहपुर कोतवाली के एक गांव की गैंगरेप पीड़ित युवती का शव घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित पंचायत भवन के पीछे पाया गया था। मृतका की गला घोंटकर हत्या की गई थी। मृतका ने पांच अक्तूबर 2013 को अपने साथ गैंगरेप का केस दर्ज कराया था।
उस मामले में उसने पूर्व सपा विधायक अरुण वर्मा को भी नामजद किया था। उसकी हत्या के बाद मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तत्कालीन सपा विधायक अरुण वर्मा समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।