फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Five house burnt in Fire

आग से जले पांच घर, हजारों की क्षति

Sun, 15 Nov 2015 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 15 Nov 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन

लंभुआ क्षेत्र के अंतपुर गांव की दलित बस्ती में रविवार को आग लगने से पांच घर जल गए। आग लगने से हजारों रुपये कीमत के सामान जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों की मदद से फायर कर्मियों ने आग पर काबू किया।

विज्ञापन



रविवार को दोपहर बाद करीब चार बजे अंतपुर गांव की दलित बस्ती में झुरहा के घर में अचानक आग लग गई। छप्पर के मकान में लगी आग ने देखते ही देखते  विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आसपास के घर भी आ गये। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद भी आग बुझाने पर काबू नहीं पाया सका।
विज्ञापन


आग की लपटों ने कल्लू, राममिलन, सुनील व रघुराज के छप्पर के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से लोगों के गृहस्थी के सामान जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार गुप्त ने बताया कि पीड़ितों को जल्द ही सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed