फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   fir on secretory and pradhan

सचिव और ग्राम प्रधान पर केस

Thu, 09 Jul 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 09 Jul 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद प्रकरण और गंभीर हो गया है। मामले में प्रधान को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। फिलहाल अभी आरोपी सेक्रेटरी पर विभागीय कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


कूरेभार विकास खंड के समग्र लोहिया गांव चांदपुरसैदोपट्टी के शौचालय निर्माण का लाखों रुपया हजम करने वाले सेक्रेटरी एवं ग्राम प्रधान बुरे फंस गए हैं।

करीब पांच दिन पहले ग्राम प्रधान शकील अहमद को बर्खास्त करने के साथ ही डीएम अदिति सिंह ने ग्राम प्रधान समेत सेक्रेटरी राम विलास यादव पर एफआईआर दर्ज कराने का आदेश बीडीओ को दिया था।
विज्ञापन


डीएम ने गबन की गई धनराशि की आरोपियों से वसूली करने के साथ ही सेक्रेटरी के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया था।

डीएम के आदेश पर खंड विकास अधिकारी कूरेभार ने गोसाईगंज थाने में गुरुवार को सेक्रेटरी व ग्राम प्रधान पर गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रकरण में अभी सेक्रेटरी पर विभागीय कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोसाईगंज थाने के इंस्पेक्टर आरपी शाही ने बताया कि बीडीओ की तहरीर पर सेक्रेटरी राम विलास यादव व ग्राम प्रधान शकील अहमद पर गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed