{"_id":"71bd36f4db9f22dd3f184737eb2c4dd3","slug":"farmer-dies-of-heart-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बर्बादी के सदमे से किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फसल बर्बादी के सदमे से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Tue, 22 Sep 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखे से नष्ट हो चुकी धान की फसल का सदमा किसान बर्दाश्त नहीं कर सका। खेत से लौटने के बाद उसकी सांसें थम गईं। आनन-फानन में गांव पहुंचे उपजिलाधिकारी ने नुकसान का जायजा लेने के साथ ही उसके परिवार को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। मामला अमेठी तहसील के शाहगढ़ ब्लॉक स्थित भनियापुर गुलकियापुर गांव का है।
गांव निवासी माताफेर यादव (57) मंगलवार सुबह छह बजे अपनी धान की फसल देखने खेत गया था। बारिश नहीं होने और पानी के अभाव में उसकी फसल पूरी तरह सूख चुकी थी। खेत से निराश होकर वह घर लौटा। उसने अपनी पत्नी राजकुमारी से नुकसान का जिक्र किया। थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। राजकुमारी की मानें तो बरसात न होने व आर्थिक तंगी के कारण धान की फसल की सिंचाई नहीं हो पाई थी।
गांव वालों ने घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दी। किसान की मौत की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन मौके पर एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक भरतराज सिंह, राजस्व निरीक्षक व हलका लेखपाल के साथ गांव पहुंचे। एसडीएम ने किसान की पत्नी से पूरी जानकारी लेने के बाद पीड़ित परिवार को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार रुपये देने के साथ ही मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से अधिकतम सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।