{"_id":"59396df34f1c1b831c9ca488","slug":"farmer-dies-of-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटकर गिरे बिजली के तार से चिपककर किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टूटकर गिरे बिजली के तार से चिपककर किसान की मौत
Amarujala Bureau
Updated Thu, 08 Jun 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत की सिंचाई कर रहा एक किसान बृहस्पतिवार की सुबह टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंचे एसडीएम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन पूर्व आंधी-पानी के दौरान बिजली का तार टूटकर गिरा था, लेकिन उसे न ठीक किया गया और न ही सप्लाई बंद की गई।
विज्ञापन
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के छावनी निवासी किसान सीताराम उर्फ सिताई (60) बृहस्पतिवार की सुबह खेत की सिंचाई कर रहे थे। तीन दिन पूर्व आई आंधी-पानी से बिजली का तार टूटकर खेत में गिरा था। खेत में गिरे तार की चपेट में आने से सीताराम को करंट लग गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक जब सीताराम घर नहीं पहुंचे तो परिवारीजन खेत के पास पहुंच गए।
विज्ञापन
खेत के पास सीताराम तार से चिपके हुए मिले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम कादीपुर मोतीलाल सिंह पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। एसडीएम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि तीन दिन से बिजली का तार टूटकर गिरा है। इसकी सूचना पावर कॉपोरेशन के अधिकारियों को दी गई लेकिन न तार जोड़ा गया और न ही बिजली की सप्लाई बंद की गई। जिसकी वजह से किसान सीताराम की मौत हो गई। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन