{"_id":"1781b1d06b1818a9b6b2b6e33ba71162","slug":"farmer-dies-of-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठंड से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 17 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
हथिगो गांव में बृहस्पतिवार की सुबह खेत में काम कर रहे एक किसान को ठंड लग गई। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उपचार के दौरान ही किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
फैजाबाद जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के हथिगो गांव निवासी किसान शिव बहादुर (45) पुत्र रामलाल बृहस्पतिवार की सुबह खेत में काम कर रहा था। अचानक उसे ठंड लगी और वह खेत में ही गिर पड़ा। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचे। उपचार के दौरान ही शिव बहादुर की मौत हो गई।
विज्ञापन
चिकित्सकों की मानें तो शिव बहादुर की मौत ठंड लगने से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।