{"_id":"454f0da95f775d5a6b8c474f7126c50b","slug":"extortain-of-women-in-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बहनों से अवैध वसूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बहनों से अवैध वसूली
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 29 Aug 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर जिला कारागार कर्मियों की संवेदनहीनता सामने आई है। जेल में निरुद्ध भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनों से बंदी रक्षकों के साथ ही जेल कर्मियों ने मिलाई के नाम पर 50 रुपये प्रति पर्ची पर वसूली की।
विज्ञापन
अमहट रोड पर स्थित जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को राखी बांधने के लिए शनिवार को दिल्ली, उन्नाव समेत कई जिलों से उनकी बहनें पहुंची थीं। शनिवार को बंदियों से मुलाकात कराने का नियम नहीं है। लिहाजा भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनों ने जेल अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मिलाई की बात कही।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक प्रमोद शुक्ला और जेलर एसपी मिश्रा ने जेल में बंद बंदियो/कैदियों को राखी बांधने पहुंची उनकी बहनों को अनुमति दे दी। महिलाओं का आरोप है कि उनसे जेल के पीठासीन राइटर दीपक वर्मा ने 40 से 50 रुपये वसूली की।
विज्ञापन
उन्नाव से भाई अशोक को राखी बांधने पहुंची पुनाती और सुशीला ने बताया कि उनसे पर्ची लगाने के नाम पर दीपक वर्मा ने 40 रुपये वसूल किया है। दिल्ली से आई किरन शुक्ला ने बताया कि उनका भाई अजय शुक्ला जेल में बंद है। उससे 50 रुपये जेल गेट पर ही वसूल किया गया।
कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइंस की रहने वाली सुनीता ने भी कहा कि उसका भाई सत्य नारायण जेल में निरुद्ध है। उसे भाई से मिलाई के लिए 40 रुपये देना पड़ा। कूरेभार से पहुंची रीना मिश्रा ने बताया कि उसका भाई सूर्यप्रकाश जेल में बंद है। रीना से भी 40 रुपये मिलाई के नाम पर वसूल किया गया।