फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Excise team raided seven boxes of liquor seized

आबकारी टीम ने छापा मारकर बरामद की सात पेटी शराब

Sat, 11 Jun 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला/सुल्तानपुर
अमर उजाला/सुल्तानपुर Updated Sat, 11 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Excise team raided seven boxes of liquor seized
वाइन, ड्राइ डे - फोटो : फाइल फोटो
फैजाबाद व जिले की आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को गोसाईगंज थाने के खरसोमा गांव में छापा मारकर चंडीगढ़ से तस्करी करके लाई गई सात पेटी अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन


छापे के दौरान के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार भी कब्जे में ली। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
चंडीगढ़ से तस्करी करके अवैध शराब लाए जाने की सूचना आबकारी विभाग को मिली थी। सूचना पर फैजाबाद व सुल्तानपुर की आबकारी टीम ने गोसाईगंज थाने के खरसोमा गांव में छापा मारा।
विज्ञापन


इस दौरान आबकारी टीम ने एक कार को कब्जे में लेकर उसमें रखी गई सात पेटी अवैध शराब बरामद की। आबकारी निरीक्षक सुरेशचंद्र मिश्र ने बताया कि अवैध शराब के साथ खरसोमा गांव निवासी मो.इस्लाम व कूरेभार थाने के श्रीरामपुर गांव निवासी चंद्रभूषण पांडेय को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि बरामद शराब तस्करी करके चंडीगढ़ से लाई गई है। यह शराब अरुणांचल प्रदेश में बिक्री के लिए अधिकृत है। आबकारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह की तहरीर पर गोसाईगंज थाने में आरोपियों मो. इस्लाम व चंद्रभूषण पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed