फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   disclosure after smoke rose on Goods train engine

मालगाड़ी के इंजन में धुआं उठने से हड़कंप

Sat, 23 Jan 2016 11:38 PM IST
अमेठी/अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
disclosure after smoke rose on Goods train engine
स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को इमरजेंसी में रोककर उससे विद्युत इंजन अलग कराया जिसके बाद ट्रेन डीजल इंजन के सहारे गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


अप डीडीएल मालगाड़ी दोपहर बाद 12:42 पर जैसे ही स्थानीय रेलवे स्टेशन से क्रास हो रही थी कि स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने ट्रेन में लगे डीजल इंजन के पीछे जुड़े बिजली चालित इंजन से धुआं उठते देखा।

यह देख स्टेशन मास्टर ने वॉकीटॉकी की मदद से ट्रेन के चालक एके मिश्र से संपर्क कर ट्रेन रोकने को कहा। सूचना मिलते ही चालक ने लोदी बाबा आउटर के पास ट्रेन रोक दी। इसके बाद ट्रेन को बैक कर स्टेशन लाया गया।
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म पर काफी देर तक इंजन में कमी तलाशी गई लेकिन कमी के बारे में कुछ पता नहीं चलने पर चालक ने इस इंजन को ले जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों से विचार विमर्श के बाद ट्रेन से इलेक्ट्रिक इंजन को अलग कर दिया गया। करीब 3:30 बजे चालक डीजल इंजन के सहारे ट्रेन लेकर गंतव्य के लिए रवाना हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed