{"_id":"9400d6a0589574a412a3f5178baa0d5a","slug":"death-in-custody-case-registered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत के मामले में चार पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की मौत के मामले में चार पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 13 Dec 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस हिरासत में युवक की पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में शनिवार की रात ग्रामीणों ने चार बार हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। जौनपुर विधायक के हस्तक्षेप के बाद मृतक युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के चौकिया गांव में बीते शुक्रवार को आयोजित वार्षिक मेले में हुए विवाद में रोहित ,अमन व नीतेश को चोटें आई थीं। इस मामले में पुलिस ने मझुई गांव के लाल का पूरा निवासी रियाज तथा कलीमुद्दीन उर्फ़ कल्लन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
इसी मामले में पुलिस ने दोनों को शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर कोतवाली लाई थी। आरोप है कि पुलिस ने कलीमुद्दीन की जमकर पिटाई की थी। बाद में उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया था, जहां जमानत पर दोनों युवकों को रिहा कर दिया गया था। देर शाम कलीमुद्दीन की मौत हो गई थी। ग्रामीणों के साथ परिवारीजन शव लेकर कोतवाली पहुंच गए थे। ग्रामीणों ने लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग जामकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे जौनपुर के कांग्रेस विधायक नदीम जावेद की गाड़ी भी ग्रामीणों ने रोक ली थी।
विज्ञापन
मामला जानकर विधायक उतर पड़े। उन्होंने मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता व पुलिस अधिकारियों से बात की। विधायक के पहुंच जाने से मामले ने तूल पकड़ लिया। बाद में मृत युवक के भाई अली रजा की तहरीर पर कांस्टेबल भरत सिंह समेत तीन अज्ञात पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। तब जाकर मौजूद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।