फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Daughter dies in accident, Mother serious

एसयूवी से कुचल कर  बेटी की मौत, मां गंभीर

Mon, 28 Aug 2017 10:14 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 28 Aug 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
Daughter dies in accident, Mother serious
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पयागीपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार एसयूवी ने मां-बेटी को रौंद दिया। दुर्घटना में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने वाहन पर पत्थरबाजी कर उसे क्षतिग्रस्त कर हाईवे पर जाम लगा दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के पयागीपुर निवासी संदीप सिंह की पत्नी रेनू सिंह सोमवार की शाम अपनी छह वर्षीय बेटी ज्योति उर्फ पलक को साथ लेकर सब्जी खरीदने निकली थीं। मां-बेटी पयागीपुर चौराहे के पास पहुंची थी तभी तेज रफ्तार एसयूवी ने मां-बेटी को रौंद दिया। दुर्घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रेनू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना से नाराज लोगों ने वाहन पर पत्थरबाजी कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


वाहन चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने चौराहे के पास पुलिस ट्रैफिक बूथ पर तैनात सिपाहियों पर ड्यूटी से नदारद रहने का आरोप लगाते हुए हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम की सूचना पाते ही नगर कोतवाल एससी मिश्रा घटना स्थल पर पहुंच गए। नगर कोतवाल के समझाने-बुझाने पर लोग शांत हुए। कोतवाल ने बताया कि चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed