{"_id":"cc19f9736849b456ad7c9e0f619cf5f0","slug":"dalit-s-house-put-on-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने फूंका दो दलितों का मकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शरारती तत्वों ने फूंका दो दलितों का मकान
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 27 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेदूपारा गांव के दलित बस्ती में शनिवार की रात शरारती तत्वों ने दो दलितों के छप्पर के मकान में आग लगा दी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा गांव की दलित बस्ती निवासी राम सहाय ने अपने घर से करीब 50 मीटर दूर कच्चा मकान बनाया है। कच्चे मकान में वह ईंधन व अनाज रखता है। इसी के बगल राम अवध का भी छप्पर है। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की रात करीब दो बजे अचानक राम सहाय के छप्पर ने आग पकड़ ली। जब तक लोग पहुंचते आग से हजारों की संपत्ति खाक हो चुकी थी।
विज्ञापन
उधर, राम अवध के भी छप्पर में आग लगाकर अराजक तत्व भाग निकले, लेकिन परिवारीजनों के जाग जाने से नुकसान होने से बच गया। पीड़ित की मानें तो आग से करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन