{"_id":"c2448bcd654bdbc0dc3b58a2feb44d05","slug":"dacoits-hit-women-dies-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती में घायल महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती में घायल महिला ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 15 Nov 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात डकैती की वारदात में घायल महिला की रविवार की सुबह उपचार के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। एसपी ने घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी इंचार्ज द्वारिकागंज को सस्पेंड कर दिया है। अपराधियों की सुरागरसी में लगी डॉग स्क्वॉयड टीम को भी कोई सफलता नहीं मिल सकी है। घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बीते शुक्रवार की देर रात छह से आठ की संख्या में डकैतों ने दो घरों को निशाना बनाया था। डकैत एक घर में लूटपाट के बाद ननद और भाभी के साथ गैंगरेप किया था। दोनों घरों से डकैत लूटपाट के दौरान नौ लोगों को डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। गंभीर रूप से घायल एक 55 वर्षीय महिला को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया था।
रविवार की सुबह उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। दूसरी तरफ घटना के खुलासे में अपराधियों की सुरागरसी में लगी डॉग स्क्वायड टीम को कोई सफलता नहीं मिली है। एसपी विनय कुमार यादव ने लापरवाही के आरोप में चौकी इंचार्ज द्वारिकागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया है। घटना को हुए 36 घंटे बीत गए लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।