{"_id":"667e00698f60909bba1ca47b8c291d89","slug":"crackers-bomb-blast-leaves-saifullagunj-shivering-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफुल्लागंज के पांच मकानों में दरारें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैफुल्लागंज के पांच मकानों में दरारें
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 30 Sep 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफुल्लागंज बाजार में पटाखा विस्फोट के दूसरे दिन भी मातम छाया रहा। मंगलवार को जमींदोज हो चुके कयूम के मकान के साथ ही पांच अन्य लोगों का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। 30 घंटे बाद भी पीड़ित परिवार के साथ ही पड़ोसियों की जिंदगी ढर्रे पर नहीं लौटी है।
विज्ञापन
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सैफुल्लागंज बाजार में घनी आबादी के बीचो-बीच मंगलवार को पटाखा बनाते समय कयूम के घर विस्फोट हो गया था। विस्फोट में कयूम के भाई अलीमुद्दीन (55) पुत्र सिराजुद्दीन, अनवरी बेगम (50) पत्नी अलीमुद्दीन, गुड़िया (26) पुत्री अलीमुद्दीन, खुस्सू (7) पुत्री महबूब की मौत हो गई थी जबकि दो माह की फिजा पुत्री सिराज, गुलबा (16) पुत्री महबूब, लैनुन निशां (40) पत्नी हारून और इरशाद (22) पुत्र कमाल अहमद घायल हुए थे। घटना के बाद से सैफुल्लागंज में मातम छाया है।
विज्ञापन
विस्फोट होने से कयूम के पड़ोसी अकबर, शौकत अली, शहजादे, हारून और कमाल अहमद का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। बुधवार को सपा विधायक अनूप संडा ने पीड़ित कयूम को 25 हजार रुपये नकद सहायता राशि दी।
विज्ञापन