{"_id":"a810cae18da9e4fdd51e2c7fbba5ce37","slug":"conspiracy-to-murder-four-people-revealed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोगों के कत्ल की साजिश का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार लोगों के कत्ल की साजिश का खुलासा
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार रात मुठभेड़ के दौरान पांच शॉप शूटरों को गिरफ्तार करके पूर्व मंत्री जंग बहादुर समेत चार लोगों की हत्या की साजिश का खुलासा किया है। शूटरों के पास से चार रायफल, एक पिस्टल व 29 कारतूस बरामद हुए हैं।
ये साजिश बरेली जेल में निरुद्ध दद्दन सिंह हत्याकांड के आरोपी उदयभान सिंह की पत्नी सविता सिंह ने रची थी। उसने पांच लाख रुपये में जंग बहादुर समेत चार लोगों की हत्या की सुपारी दी थी। शूटरों को जेल भेजने के साथ ही पुलिस सविता को भी तलाश रही है।
अमेठी के जामों क्षेत्र के गौरा गांव निवासी राज्य भंडारण निगम के पूर्व अध्यक्ष (दर्जा प्राप्त मंत्री) जंगबहादुर सिंह के बेटे दद्दन सिंह की बीते 14 जून 2014 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दद्दन सिंह हत्याकांड के आरोप में सूखी गांव निवासी उदयभान सिंह उर्फ बबलू समेत कई आरोपी जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले उदयभान सिंह को सुल्तानपुर कारागार से बरेली जेल ट्रांसफर कर दिया गया था। एसटीएफ लखनऊ को बीते 21 दिसंबर को सर्विलांस के जरिए सूचना मिली कि बरेली जेल में निरुद्ध उदयभान सिंह की पत्नी सविता सिंह ने पूर्व मंत्री जंग बहादुर, उनके भांजे अजय सिंह, रेसी गांव के प्रधान गुड्डू सिंह व दशरथ यादव की हत्या के लिए शार्प शूटरों को पांच लाख रुपये में सुपारी दी है।
इस पर एसटीएफ की लखनऊ यूनिट ने जामों थाने में सविता सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था। तब से सविता फरार है। एसटीएफ की सूचना पर एसपी हीरालाल ने सीओ मुसाफिरखाना सुमित शुक्ल के नेतृत्व में जामों व मुंशीगंज थाने की पुलिस को शूटरों को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
बृहस्पतिवार रात सीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने मुठभेड़ के दौरान मोनू सिंह उर्फ अनुराग निवासी मुरलीधारपुर कोतवाली लंभुआ, धर्मेंद्र सिंह निवासी सराय बग्घा थाना हलियापुर सुल्तानपुर, नीरज सिंह निवासी असरवन, उमेश सिंह निवासी रामपुर थाना पीपरपुर और अभय प्रताप सिंह निवासी संभई थाना जामों अमेठी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के पास से 315 बोर की चार रायफल, .32 बोर की पिस्टल, 29 कारतूस व तीन खोखे बरामद हुए हैं।
एसपी ने शुक्रवार सुबह आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने जिन लोगों के कत्ल की सुपारी ली थी, उनकी रेकी कर रहे थे। मामले में केस दर्ज करकेे आरोपियों को जेल भेजा गया है। जबकि चार लोगों के कत्ल की सुपारी देने वाली सविता सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसे तलाश रही है।