फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Company's office shot at.

निजी कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी को मारी गोली

Tue, 14 Jul 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 14 Jul 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन

जगदीशपुर (अमेठी)। एक निजी कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी को बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे इंडो-गल्फ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन



जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पूरे भोला तिवारी गांव निवासी लाल बहादुर तिवारी (48) पुत्र चंद्रभूषण तिवारी कमरौली थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी हैं। सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे लाल बहादुर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में रोड नंबर चार के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया और गोली मार दी।  गोली की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उन्हें इंडो-गल्फ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने लाल बहादुर को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वारदात के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


 पीड़ित के बेटे पंकज तिवारी ने कमरौली थाने में तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इस बाबत एसओ कमरौली आरके सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की अभी कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed