फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Child dies of electric shock

टूूटी एचटी लाइन से चिपक कर बालक की मौत, प्रदर्शन

Fri, 10 Jun 2016 10:27 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 10 Jun 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Child dies of electric shock
ग्रामीणों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

खेत में तीन दिन से टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने अमेठी-धम्मौर मार्ग पर स्थित टिकरी गांव के पास शव रखकर जाम लगा दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने जेई के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


प्रदर्शन की जानकारी होने पर पहुंचे एसडीएम अमेठी और सीओ सिटी सुल्तानपुर के समझाने-बुझाने पर लोग शांत हुए। प्रशासन ने तत्काल पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये का चेक देकर आर्थिक मदद की। 
विज्ञापन

धम्मौर थाना क्षेत्र के वीरमपुर गांव निवासी सहदेव का बेटा सोहिल (10) शुक्रवार की सुबह खेत गया था। खेत में धान की नर्सरी लगाई गई थी, जिसमें तीन दिनों से हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा था। तार पर पैर पड़ते ही सोहिल की मौके पर ही मौत हो गई। मौत से नाराज ग्रामीणों ने अमेठी-धम्मौर मार्ग पर स्थित टिकरी गांव के पास शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग थी कि लापरवाही बरतने के आरोप में जेई को बर्खास्त किया जाए और पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। प्रदर्शन की सूचना पाते ही एसडीएम अमेठी अशोक कुमार कनौजिया, सीओ सिटी सुल्तानपुर नवीन कुमार सिंह, धम्मौर एसओ ताराचंद पटेल पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।  

एसडीएम ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार की जो भी मांगें हैं, उन्हें पूरा करने की हर संभव कोशिश की जाएगी। सीओ के आदेश पर पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर जेई के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed