फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Businessman' son missing, bike found

व्यापारी पुत्र का सुराग नहीं, स्टेशन पर मिली बाइक

Mon, 02 Nov 2015 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 02 Nov 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन

युवक के अपहरण की घटना को तीन दिन बीत गए लेकिन पुलिस अभी तक उसे बरामद नहीं कर सकी है। सोमवार की सुबह युवक की बाइक लावारिस हालत में रेलवे स्टेशन के स्टैंड पर खड़ी मिली। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी युवक की बरामदगी नहीं होने से परिवारीजन परेशान हैं। सोमवार को व्यापारी नेता रवींद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में परिवारीजनों ने कोतवाल से मिलकर 24 घंटे में प्रकरण के खुलासे की मांग की। खुलासा न होने पर व्यापारी नेता ने आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के करौंदिया निवासी अतीक शेख कुड़वार नाका के पास कॉपी-किताब की दुकान करते हैं। बीते शुक्रवार को अतीक शेख का छोटा बेटा कासिफ (30) अचानक घर से लापता हो गया था। पुलिस ने कासिफ के भाई मंसूर की तहरीर पर फहीम, गुड्डूू, सुभान व अंजनी शुक्ला  उर्फ सोनू के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर गुड्डू और सोनू को गिरफ्तार  कर लिया था।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में गुड्डूू व सोनू ने कासिफ के अपहरण की बात कुबूल की थी। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अपहृत कासिफ की तलाश नहीं कर सकी है। सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर कोतवाल वीपी सिंह से मुलाकात की। कोतवाल ने घटना के खुलासे के लिए 24 घंटे का वक्त मांगा। व्यापारियों ने नगर कोतवाल की बात मान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी नेता ने 24 घंटे के भीतर कासिफ की बरामदगी नहीं होने पर बड़े आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है। उधर, कासिफ की बाइक लावारिस हालत में रेलवे स्टेशन के स्टैंड पर खड़ी मिली। इस बाबत नगर कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed