फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Businessman robbed

व्यापारी को गोली मार तीन लाख की लूट

Mon, 09 Nov 2015 10:55 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
करौंदीकलां क्षेत्र में बहाऊद्दीनपुर निवासी सत्यम सिंह (30) की करौंदीकलां बाजार में बाइक की एजेंसी है। सोमवार देर शाम दुकान बंद कर सत्यम सिंह एजेंसी में काम करने वाले मुकेश निवासी बहाऊद्दीनपुर व रवींद्र निवासी ताहिरपुर, करौंदीकलां के साथ घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


पहाड़पुर गांव के पास दो बाइकों पर सवार छह युवकों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। बाइक से नीचे उतरते ही बदमाशों ने तमंचा निकालकर व्यवसायी पर तान दिया।
विज्ञापन


व्यवसायी के डिक्की खोलने से इंकार करने पर बदमाशों ने उसके सिर पर तमंचे के बट से प्रहार कर दिया। इस पर सत्यम के साथ मुकेश व रवींद्र भी बदमाशों से भिड़ गए। यह देख बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली व्यवसायी के सिर को छीलते हुए निकल गई। व्यवसायी के गिरते ही बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़कर तीन लाख रुपये निकाले और फरार हो गए। पुलिस ने व्यवसायी को सीएचसी कादीपुर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed